आज कोरोना दैनिक मामले सबसे कम आए, कोरोना एक्टिव केस घटे, देखें कोरोना राज्यवार आंकड़े

आज कोरोना दैनिक मामले सबसे कम आए, कोरोना एक्टिव केस घटे, देखें कोरोना राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 93,805,612 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,026,093 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 200528 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10228753 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 152556 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,05,81,837 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 10,064 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 137 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 17,411 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.59 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.97 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 16 जनवरी को 7,09,791 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,78,02,827 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 7 महीनों में पहली बार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख से नीचे आई है। इससे पहले वही 26 जून 2020 को कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख से नीचे दर्ज की गई थी। वहीं आज कोरोना दैनिक मामले काफी आए। जिन 137 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई। उनमें से 35 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, 10 पश्चिम बंगाल से, नौ कर्नाटक से, 8-8 संक्रमित दिल्ली और तमिलनाडु से हैं।

अब तक देश में कुल 1,52,556 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,473 महाराष्ट्र से, 12,272 तमिलनाडु से, 12,175 कर्नाटक से, 10,754 दिल्ली से, 10,063 पश्चिम बंगाल से, 8,580 उत्तर प्रदेश से, 7,141 आंध्र प्रदेश से और 5,509 मृतक पंजाब से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1713

877212

7141

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

29

4897

62

अरुणाचल प्रदेश

57

16669

56

असम

2811

212978

1075

बिहार

3308

253007

1460

चंडीगढ़

203

20031

330

छत्तीसगढ़

5995

284412

3565

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

11

3377

2

दिल्ली

2335

619501

10754

गोवा

865

50837

756

गुजरात 

6193

245807

4367

हरियाणा

1929

261510

2989

हिमाचल प्रदेश 

628

55383

967

जम्मू एंड कश्मीर 

1111

120392

1922

झारखंड

1190

115542

1054

कर्नाटक

8052

912205

12175

केरल

68617

779097

3480

लद्दाख

81

9448

128

लक्षद्वीप

14

0

0

मध्य प्रदेश 

6190

241966

3756

महाराष्ट्र 

51887

1890323

50473

मणिपुर

296

28205

366

मेघालय

148

13415

144

मिजोरम

79

4241

9

नागालैंड

115

11858

88

ओडिशा

1742

329801

1901

पुडुचेरी

286

37740

643

पंजाब

2458

162762

5509

राजस्थान

4634

308010

2750

सिक्किम

152

5756

130

तमिलनाडु

5725

813326

12272

तेलांगना

4005

286542

1581

त्रिपुरा

39

32905

391

उत्तराखंड

2136

91170

1617

उत्तर प्रदेश 

8631

579693

8580

वेस्ट बंगाल

6893

548705

10063

भारत में कुल मामले

200528

10228753

152556


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।